जमीन विवाद के चलते शिक्षक को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Due to land dispute, a teacher was attacked with a sharp weapon and killed, police arrested two accused within 24 hours

जमीन विवाद के चलते शिक्षक को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिनदहाड़े स्कूल के शिक्षक सतीश राय की हत्या कर दी गई. 31 जुलाई 2025 को एक शिक्षक की हत्या के मामले में बेमेतरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला घटना बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया श्रीमती सुषमा राय उम्र 51 साल निवासी वार्ड नं. 10 कोबिया, बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति सतीश राय शासकीय हाई स्कूल हेमाबंद में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. रोजाना की तरह 31 जुलाई को सुबह 9:30 बजे स्कूटी नम्बर CG25 H 3870 से स्कूल गए थे. छुट्टी के बाद लौटते समय ग्राम करचुवा और गर्रा के बीच सड़क किनारे उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. मौके पर उनका हेलमेट, चश्मा और वाहन भी पड़ा था. जबड़े, सीने और भुजा पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे. श्रीमती राय ने पूर्व में जमीन विवाद को लेकर ग्राम सेंदरी के जीवनलाल राय, डिकेश्वर राय एवं अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थी. उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं के द्वारा साजिशन हत्या कराई गई है.
पुलिस ने मर्ग सदर धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर शव का पंचनामा कर पीएम के बाद जांच शुरु की. जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट, गवाहों के बयान, और सबूतों के आधार पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किया जाना प्रथम दृष्टया पाये जाने से धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में साइबर सेल व अन्य पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर संदेही आरोपी डिकेश्वर कुमार राय उर्फ डब्बू उम्र 21 साल और जीवनलाल राय उम्र 80 साल दोनो निवासी सेंदरी, थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को पुछताछ की गई.
पुछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पैतृक जमीन के विवाद को लेकर सतीश राय से रंजिश रखते थे. दोनों ने प्लान बनाकर घटना वाले दिन करीब 3 बजे सेंदरी से मोटरसाइकिल नम्बर CG25 L 2671 में सवार होकर फरसा लेकर निकलकर रास्ते में घात लगाकर बैठे. जैसे ही करीबन 4.20 बजे सतीश राय अपने स्कुटी से पहुंचे. डिकेश्वर ने उन्हें रोका और फरसे से उनके सिर पर तीन बार हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद अपने साथी जीवनलाल को मोटरसाइकिल में बैठाकर गर्रा की ओर भागते समय रोड किनारे झाड़ी में फरसा को फेंक कर दाढ़ी सेमरिया होते दोनों अपने घर लौट गए.
आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल नम्बर CG25 L 2671 और फरसा एवं दुसरे सबूत जब्त किए गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 1 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया. और आज 2 जुलाई 2025 को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया जाएगा.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोंड्रे, निरीक्षक चंद्र देव वर्मा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मनहरे, शिव कुमार बंजारे, आरक्षक संजय पाटिल, रेखन साहू, संतोष  धीवर, असलम खान, एश्वर्य कुमार सिन्हा, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, योगेन्द्र सोनी, रोशन वर्मा,एवं आरक्षक अन्य स्टाफ की की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी
1. डिकेश्वर कुमार ऊर्फ डब्बू राय पिता चंद्रशेखर राय उम्र 21 साल
2. जीवनलाल राय पिता स्व लक्ष्मी चरण राय उम्र 80 साल
दोनो निवासी सेंदरी, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB