दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पुलिस ने तीन आरोपी पति-सास-ससुर को किया गिरफ्तार

Tired of dowry harassment, the newly married woman committed suicide by hanging herself, police arrested the three accused husband-mother-in-law and father-in-law

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पुलिस ने तीन आरोपी पति-सास-ससुर को किया गिरफ्तार

रायपुर/तिल्दा-नेवरा :  रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महीने पहले नवविवाहिता उषा कहरा ने दहेज की मांग और अत्याचार से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की शादी एक साल पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ प्रमोद कुमार कमलेश उम्र 31 साल निवासी ग्राम अमोदा, वार्ड क्रमांक-15, थाना एवं जिला जांजगीर-चांपा से हुई थी. शादी के समय मृतका के परिजनों ने अपनी सामर्थ्य से ज्यादा दहेज स्वरुप एक सेलेरियो कार, स्त्रीधन और घरेलू सामान दिया था. इसके बावजूद मृतका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था..
मृतका के पति प्रमोद, सास श्रीमती बहरतीन बाई उम्र 58 साल और ससुर जवाहरलाल उम्र 65 साल द्वारा 10 लाख रुपए की एक्स्ट्रा मांग की जा रही थी. यह रकम उन्होंने कर्ज चुकाने के नाम पर मृतका से लाने का दबाव बनाया था. मृतका पर मानसिक दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरु की और जांच में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2025, धारा 80(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया.
तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत की जांच में यह साफ हो गया कि उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. मामले में जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं. यह मामला छत्तीसगढ़ में दहेज उत्पीड़न की भयावह स्थिति को दर्शाता है और समाज में इस तरह की कुरीतियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरुरत को रेखांकित करता है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मृतका को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
तीनों आरोपी
प्रमोद कुमार कमलेश उम्र 31 साल (पति)
श्रीमती बहरतीन बाई उम्र 58 साल (सास)
जवाहरलाल उम्र 65 साल (ससुर)
तीनो निवासी- ग्राम अमोदा, वार्ड क्रमांक-15, थाना एवं जिला जांजगीर-चांपा छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB