पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से गई जान, इधर 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फांसी के फंदे पर मिला शव

A young man who went for a picnic died by drowning in water, while an 11-year-old student died under suspicious circumstances, his body was found hanging from a noose in his house

पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से गई जान, इधर 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फांसी के फंदे पर मिला शव

11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फांसी के फंदे पर मिला शव

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना अंतर्गत ग्राम गाड़ाकुसमी में शुक्रवार को एक 11 साल के छात्र का शव उसके ही घर में मयार (छत के लकड़ी के सपोर्ट) से फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस दर्दनाक घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. पड़ोसियों ने बच्चे को फंदे से नीचे उतारकर पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चा घर में अकेला था. उसकी मां खेत में काम करने गई थी और पिता किसी निजी काम से बिलासपुर रवाना हो रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर उन्हें भी खबर किया गया. जब पड़ोसियों ने बच्चे को मयार में लटका देखा तो उसे नीचे उतारा और मां को बुलाकर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. बच्चे ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और कारण है. यह अभी संदिग्ध है. पुलिस ने एहतियातन पलारी थाने में शून्य में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पलारी और गिधपुरी थाने की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का निरीक्षण किया है. और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में लोग इस घटना से हैरान हैं. क्योंकि मृत बच्चा पढ़ाई में अच्छा था और सामान्य व्यवहार करता था. उसके दोस्तों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि यह पता चल सके कि कहीं वह किसी तनाव या दबाव में तो नहीं था.
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मृत बच्चे के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने न सिर्फ गांव को झकझोर दिया है. बल्कि मासूमों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक संवाद की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूबा, मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक हंसती-खेलती पिकनिक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई. जब एक 20 साल के युवक की रॉक गार्डन बोतल्दा के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक बिहार निवासी सचिन कुमार साह हाल ही में रायगढ़ के जूटमिल इलाके में अपने जीजा के साथ रह रहा था. और प्राइवेट नौकरी करता था. खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह घटना सुबह उस समय हुई जब सचिन अपने 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन पिकनिक मनाने पहुंचा था. सभी दोस्त पानी में नहा रहे थे. इसी दौरान नहाते समय सचिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. शुरुआत में दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया.
लेकिन जब कुछ देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया. तब चिंता बढ़ी. घबराए दोस्तों ने सकी तलाश शुरु की और काफी मशक्कत के बाद सचिन का शव पानी में मिला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रायगढ़ भेज दिया है.
सचिन की मौत से दोस्तों और परिजनों में गहरा शोक है. पिकनिक के लिए उत्साह से निकला युवक अब लौटकर घर नहीं आ सका. यह हादसा ना सिर्फ परिवार के लिए बल्कि उसके दोस्तों के लिए भी गहरा सदमा बन गया. पुलिस ने इस घटना के बारे में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जलाशय, डेम या प्राकृतिक जल क्षेत्र में नहाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें. अक्सर पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं. रॉक गार्डन बोतल्दा जैसे प्राकृतिक स्थल पर तैराकी या नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं.
यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि प्राकृतिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेत कितने जरुरी हैं. प्रशासन और पर्यटन विभाग को भी ऐसे स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरुरत है. ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को टाला जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB