सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, दोस्त के कमरे में मिला शव, इलाके में दहशत का माहौल, आरोपी पोस्टमैन रामजी प्रजापति गिरफ्तार
Sarpanch murdered with sharp weapon dead body found in friends room atmosphere of panic in the area accused postman Ramji Prajapati arrested
बालोद/खेरथा बाजार : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार रात सरपंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. गांव के उसके दोस्त पोस्टमेन के बेडरुम से भाजपा समर्थित सरपंच की लाश लहूलुहान हालत में मिली है. घटना से गाँव में दहशत का माहौल है. पुलिस पोस्टमैन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना के संजारी चौकी खेरथा बाजार गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम सिन्हा ग्राम पंचायत खेरथा का सरपंच था. वो पहली बार पंचायत चुनाव लड़कर सरपंच बना था. जिसका कार्यकाल भी खत्म होने वाला था. विक्रम की लाश उसके दोस्त रामजी प्रजापति के घर में ही मिली है. विक्रम की धारदार हथियार से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी. दोनों दोस्त अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे. दोनों एक साथ आना-जाना भी करते थे.
दोस्त कह रहा मैंने विक्रम को मार डाला
ग्रामीणों के मुताबिक रामजी प्रजापति गांव में घूम-घूमकर सभी को कह रहा था कि उसने विक्रम को मार डाला है. लेकिन रामजी ने हत्या क्योंकि इसकी वजह किसी को नहीं बता रहा है. बस लोगों के सामने बार-बार कह रहा है कि उसने विक्रम को मार दिया है..
स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्राइम सीन को सील कर दिया गया है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. वारदात की जगह पर खून ही खून बिखरा पड़ा मिला. पुलिस ने फौरन रामजी प्रजापति के घर को सील कर दिया.
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. फोरेंसिक जांच के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. रामजी प्रजापति ने हत्या क्यों की है ये साफ नहीं हुआ है.
गांव के वरिष्ठ नागरिक और भाजपा नेता हरीश कटझरे ने बताया कि मुझे रात में 3 बजे घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद मैं वहां पहुंचा.धारदार हथियार से हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. विक्रम सिन्हा युवा सरपंच था. पहली बार उसने पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी.
इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. साथ ही सरपंच की हत्या की घटना से गांव वाले आक्रोशित हैं. और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



