फसल नुकसान और मुआवजे को लेकर मेन रोड में किया चक्काजाम, बिना सूचना दिये प्रदर्शन करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना में नामजद FIR दर्ज

Blockade on the main road regarding crop loss and compensation named FIR registered in the police station against 7 accused who protested without giving information

फसल नुकसान और मुआवजे को लेकर मेन रोड में किया चक्काजाम, बिना सूचना दिये प्रदर्शन करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना में नामजद FIR दर्ज

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इलाके में 22 सितम्बर 2024 की सुबह 5 बजे से फसल नुकसान और मुआवजे की मांग को लेकर बांस बल्ली लगाकर मेन रोड सन्ना में चक्काजाम किया गया. जिससे रोड पर चलने वाले आमजनों का आवागमन अवरूद्ध हुआ और आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने से तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया.
इस मामले में आरोप है कि ग्रामीणों ने प्रदर्शन की सुचना और अनुमति नहीं ली थी. उक्त आरोपियों अरविन्द कुजूर उम्र 45 साल निवासी सन्ना मांझाटोली, अंचलेश लकड़ा उम्र 25 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, जगेष्वर खलखो उम्र 45 साल निवासी सन्ना, विनोद भगत उम्र 38 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, इनायत खान उम्र 45 साल निवासी सन्ना, सुनील उर्फ बंटी उम्र 35 साल निवासी शिक्षक कालोनी सन्ना और राजेश प्रधान निवासी सरनाटोली के खिलाफ थाना सन्ना में अप.क्र. 63/24 धारा 126(2), 191(2) भा.न्या.सं. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb