शादी के 7 महीने बाद पति ने पत्नी का किया कत्ल, फिर गांव से दूर जाकर खुद भी लगा ली फांसी, गांव और आसपास में मचा हड़कंप

After 7 months of marriage, the husband killed his wife, then went away from the village and hanged himself, creating a stir in the village and nearby areas

शादी के 7 महीने बाद पति ने पत्नी का किया कत्ल, फिर गांव से दूर जाकर खुद भी लगा ली फांसी, गांव और आसपास में मचा हड़कंप

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी. ऐसी घटना से अब सनसनी फैल गई है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ऐसा कदम क्यों उठाया है. खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के छोटे पथरी गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक यशवंत वर्मा की सात माह पहले ही शादी हुई थी. सुबह ही पति, अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने गला दबाकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया. फिर खेत में जाकर एक पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था. इसी के चलते उसमें विवाद होता था. लेकिन अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
ग्रामीणों ने बताया कि यशवंत वर्मा उम्र 25 साल और नंदिनी वर्मा उम्र 20 साल की शादी 7 माह पहले अक्टूबर, 2024 को हुई थी. 7 माह बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि यशवंत ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली. नवविवाहित जोड़े की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा है.
युवक ने पत्नी की हत्या के बाद गांव के बाहर चुरही खार के खेतों में जाकर बबूल के पेड़ से फांसी लगाई है. फिलहाल कत्ल और खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है. इस घटना से गांव और आसपास में हड़कंप मचा हुआ है. परपोड़ी थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB