झांकी देखने जा रहे परिवार के साथ अनहोनी, सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत के बाद महिला की इलाज के दौरान गई जान
Unfortunate incident happened with the family going to see the tableau, after the tragic death of uncle and nephew in a road accident, the woman died during treatment
खैरागढ़ : खैरागढ़ मार्ग पर ठेलकाडीह के पास तेज रफ़्तार मालवाहक के चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और भांजे की मौत हो गई. वहीं तीन बच्चे गंभीर रुप से घायल हैं. इस हादसे में बाइक चालक की लापरवाही भी सामने आई है. तीन लोगों के आकस्मिक निधन से ग्राम बल्देवपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक में छह लोग सवार थे. बच्चों को बाइक की पेट्रोल टंकी में बिठाया था. बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू उम्र 31 साल पिता अर्जुन साहू पत्नी करिश्मा साहू उम्र 28 साल तीन बच्चों गुंजन उम्र 6 साल, अवनी उम्र 3 साल, गुड़िया उम्र डेढ़ साल और भांजे मोहित साहू उम्र 13 साल निवासी गंजी पारा के साथ शनिवार रात बाइक से झांकी देखने राजनांदगांव आ रहे थे.
गांव बल्देवपुर से करीब 30 किलोमीटर का सफर तय के बाद ठेलकाडीह के पास सिंगारपुर पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार मालवाहक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार सभी लोग नीचे गिर गए.
तेज रफ्तार मालवाहक ने रिलेश साहू, उसकी पत्नी करिश्मा साहू और भांजे मोहित साहू को रौंद दिया. तीनों की मौत हो गई. वहीं तीनों बच्चे गिरने के बाद सड़क से दूर छिटक गए और मालवाहक की जद में नहीं आए और उनकी जान बच गई. तीनों बच्चों को भी गिरने से चोटें आई है. तीन लोगों के आकस्मिक निधन से ग्राम बल्देवपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है.
यह हादसा एक बार फिर वाहन चालकों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी को उजागर करता है. एक ही बाइक पर पांच लोगों का सफर करना नियम के खिलाफ है. बावजूद इसके लोग यातायात पुलिस की लगातार समझाइश को नजरअंदाज कर रहे हैं और इसका खामियाजा मासूम जानें गंवाकर भुगतना पड़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



