गणेश विसर्जन के बाद नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, इधर दो युवकों की तालाब में डूबने से गई जान, इलाके में पसरा मातम

A young man who went to take bath in the river after Ganesh Visarjan died by drowning, here two young men died by drowning in a pond, mourning spread in the area

गणेश विसर्जन के बाद नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, इधर दो युवकों की तालाब में डूबने से गई जान, इलाके में पसरा मातम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सोन नदी के लखनघाट में डूबने से 21 साल के युवक की मौत हो गई. युवक दीपेश प्रजापति गणेश विसर्जन के बाद नहाने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. हादसे की खबर के बाद मरवाही पुलिस पहुंची और युवक की लाश को बाहर निकाला गया.

अबागढ़ चौकी : गणेश विसर्जन जैसे शुभ अवसर पर अबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के दो गांवों में दुखद हादसे हो गए. जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. रविवार को विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पहली घटना चिखली गांव की है. जहां 35 वर्षीय बल्देव कंवर पिता कृष्णा कंवर की तालाब में डूबने से मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक बल्देव विसर्जन के लिए पानी में उतरे थे. लेकिन गहराई में चले जाने की वजह से वे वापस नहीं निकल सके. खबर मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस हादसे से पूरे चिखली गांव में शोक की लहर है और मृतक के घर में मातम का माहौल है.
दूसरी घटना
दूसरी घटना जंतर गुंडरा गांव में हुई, जहां नोहर सिंह सलामे पिता शिव कुमार सलामे उम्र 23 साल की भी विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई. यहां भी विसर्जन के समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई की.
पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि सार्वजनिक जल स्रोतों पर विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t