शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार जबरन बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी खिलावन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Under the pretext of marriage, he repeatedly forced himself on a young woman; the police arrested the accused of rape and sent him behind bars.
बिलासपुर/मस्तुरी : बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 जून 2026 को थाना मस्तुरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह ग्राम खोरसी निवासी खिलावन सोनी उम्र 33 साल को पिछले करीब दो साल से जानती थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. जिसका आरोपी ने गलत फायदा उठाया.
पीड़िता के मुताबिक जब उसके परिवार के सदस्य काम के लिए बाहर जाते थे और वह घर पर अकेली रहती थी. तब आरोपी उसके घर पहुंचता था. वह शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहता था. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार शादी का वादा कर उसे मानसिक रूप से दबाव में रखता था.
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब पीड़िता के परिजनों को इस बारे की जानकारी हुई, तो आरोपी ने शादी का वादा कर उसे 1 मई 2026 को बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया. वहां वह अपनी बहन के किराए के मकान में उसे लेकर रहा.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद मस्तुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया.
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी खिलावन सोनी ने अपना जुर्म कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे 6 जून 2026 को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
जांच के दौरान सभी तथ्यों और सबूतों को इकठ्ठा किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



