छत्तीसगढ़ में पुजारी की गंदी हरकत, छात्रा को चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर नाबालिग से 3 साल तक रेप, आरोपी पुनीत दास साहेब गिरफ्तार!
Priest's dirty act in Chhattisgarh, raped a minor girl for 3 years by luring her with chocolate-ice cream, accused Puneet Das Saheb arrested!
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ में एक पुजारी की काली करतूत देखने को मिली है. नाबालिग के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़िता को चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर अपने घर ले जाता था और फिर उसके साथ घिनौनी करतूत करता था. 19 जुलाई को पीड़िता की बड़ी बहन ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि आरोपी, जिसे गांव में सभी ‘साहेब’ के नाम से जानते हैं, उसकी अबोध नाबालिग बहन के साथ बीते करीब 3 साल से यौन शोषण करता आ रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुनित दास उर्फ ‘साहेब’ उम्र 54 साल ग्राम करमतरा का निवासी है और वह रोजाना स्कूल से लौटती बालिका को चॉकलेट, आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री का लालच देकर अपने घर ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था. यह सिलसिला करीब तीन साल से जारी था. प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना जालबांधा में अपराध क्रमांक 362/25 के तहत धारा 64, 64(2)(m), 65(2) भा.दं.सं. एवं POCSO Act की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस (सीजी टीम) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और प्रथम सूचना दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को उसके गांव से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था, लेकिन उसकी धार्मिक छवि की वजह से कोई खुलकर सामने नहीं आया. अब जब पूरा मामला सामने आ चुका है. तो गांव में शोक और गुस्से का माहौल है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग किया कि सभी शालाओं में विशेष जागरुकता शिविर लगाए जाएं, जिनमें बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति में निडर होकर परिजनों से बात कर सकें.
पुजारी को गांव में सभी साहेब कहकर बुलाते हैं. आरोपी पाठ करता है. घर में पूजा-पाठ के बहाने नाबालिग से शारीरिक शोषण करने वाले तथाकथित साहेब को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ग्राम करमतरा में रहने वाला पुनीत दास साहू जिसको गांव में सभी साहेब कहकर बुलाते हैं और जो पाठ करता है, वह उसकी अबोध नाबालिग बहन के साथ कई साल से शारीरिक शोषण करते आ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



