कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, कोशिश नाकाम, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने रोकी बड़ी घटना, सिस्टम पर उठा सवाल

A youth attempted self immolation in the Collectorate premises, causing a stir, the attempt failed, vigilant security personnel prevented a major incident, questions raised on the system

कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप, कोशिश नाकाम, सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने रोकी बड़ी घटना, सिस्टम पर उठा सवाल

धमतरी : धमतरी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया. जिसे सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती से फौरन रोका गया। युवक की पहचान ग्राम पंचायत डोमा, विकासखंड धमतरी निवासी करण सोनवानी के रुप में हुई है. जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास न मिलने से असंतुष्ट बताया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोमा से जनदर्शन में पहुंचे युवक ने कलेक्ट्रेट भवन के गेट के पास ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. फौरन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर उसे बचाया वरना बड़ी घटना घट सकती थी. युवक पीएम आवास नहीं मिलने से व्यथित है. इसके पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है. यह सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया.
यह घटना सोमवार की है ग्राम डोमा निवासी करण सोनकर नाम का युवक पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़कर नहलाया. और फौरन जिला अस्पताल भिजवाया।.फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित करण सोनकर पिछले 6 से 7 बार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने के लिए आवेदन दे चुका था. लेकिन हर बार उसे अनदेखा कर दिया गया. युवक ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की सरपंच गुंजा साहू के भेदभावपूर्ण व्यवहार और बार-बार नाम काटे जाने से वह मानसिक रुप से टूट गया .इसी कारण वह कलेक्टर जनदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचा और आत्मदाह जैसा कदम उठाने की ठानी.
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. रुद्री थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं जिला प्रशासन की कार्यशैली और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना न सिर्फ सरकारी योजनाओं के जमीनी हकीकत पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे सिस्टम की अनदेखी किसी को आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर कर सकती है.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि करण सोनवानी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास प्लस सर्वे 2.0 में सम्मिलित किया जा चुका है. इनका आईडी-93358481 में नाम दर्ज है. चेकर सॉफ्टवेयर रेमडली चेक करता है. जिसकी वजह से उन्हें भ्रम की स्थिति हुई. जबिक इनका नाम सर्वे सूची में है. वर्तमान में जिले में कुल 84,439 हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया गया है. जिसमें से 26,923 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है. यह सत्यापन कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा, 31 जुलाई 2025 तक पूरा किया जाएगा.
तपश्चात् आवास प्लस 2.0 में पात्र परिवारों का आवास प्रदाय करने की प्रक्रिया कार्याधीन है, तत्समय में स्वीकृति की प्रक्रिया पूऋ होने पर अनुमोदन के बाद आवास लक्ष्य के मुताबिक प्राथमिकता क्रमानुसार आवास स्वीकृति किया जावेगा.
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द ही प्रदान किया जाएगा. प्रशासन सभी पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जा रहा है.
कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से मिलेगा. हम हर शिकायत, समस्या पर संवेदनशीलता से करते हैं.
जनहित और पारदर्शिता के मकसद से जनदर्शन डेस्क भी प्रारंभ की गई है. जहां नागरिक अपनी समस्याओं को सोमवार से शुक्रवार कार्य दिवस में आवेदन सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB