किरायेदार की नाबालिग बेटी को जबरन किया किस, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मकान मालिक रंजीत को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुणे भगाने की प्लान फेल

A minor tenant's daughter was forcibly kissed. Within 24 hours, the police arrested the landlord, Ranjit, and sent him to jail. His plan to flee to Pune failed.

किरायेदार की नाबालिग बेटी को जबरन किया किस, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मकान मालिक रंजीत को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुणे भगाने की प्लान फेल

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में  मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रंजीत कुमार टंडन उम्र 26 साल निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर अक्सर छेड़छाड़ करता था. पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने के लिए जाती थी और उसी दौरान वह किराए के मकान में रहती थी. इसी मकान के मालिक रंजीत की नजर नाबालिग बच्ची पर खराब हो गई थी.
पीड़िता ने 5 जून 2026 को चौकी मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 15 मई 2026 को आरोपी ने नाबालिग बच्ची को अपने पास बुलाया और उसे पुणे घूमने चलने का प्रस्ताव दिया. इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती किस किया और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश की.
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर पुणे ले जाने की प्लान बना रहा था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार टंडन के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज हो चुके हैं और वह आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है. इसी आधार पर पुलिस ने उसे कड़ी निगरानी में रखते हुए गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t