विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 34-35 की खिड़की पर हुई पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे भिलाई निवासी अप्पल नायडू

Stones pelted on Vande Bharat train going from Visakhapatnam to Durg windows of 34-35 were pelted with stones Bhilai resident Appal Naidu narrowly escaped

विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 34-35 की खिड़की पर हुई पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे भिलाई निवासी अप्पल नायडू

दुर्ग : विशाखापत्तनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर छत्तीसगढ़ में दूसरी बार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों ने पथराव किया. आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आरोपियों के तलाश शुरु कर दी है.
ट्रेन में सफर कर रहे भिलाई निवासी अप्पल नायडू ने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई. विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों ने पथराव किया.
उन्होंने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई. इससे खिड़की के शीशे तड़क गए.
विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार रात को पथराव किया हुआ. पथराव की वजह से वंदे भारत ट्रेन की कोच ई-2 के सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई. रेलवे ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन जब रात साढ़े नौ बजे के करीब खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी. तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन के खिड़की पर पथराव शुरु कर दिया.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंधेरा बहुत था और ट्रेन चल रही थी. इस वजह से पथराव करने वालों को देखा नहीं जा सका. इस घटना के कारण वंदे भारत ट्रेन की इकॉनामिक कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई. आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आरोपियों के तलाश शुरु कर दी है.
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था. यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग के बीच ट्रायल रन पर थी. जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महासमुंद के बागबाहरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया. इस पथराव में C2-10, C4-1, और C9-78 कोच के शीशे टूट गए थे. घटना की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
बता दें कि इस ट्रेन के ट्रायल के दौरान 13 सितंबर को भी महासमुंद के पास पथराव किया गया था. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb