गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों में खूनी संघर्ष, कमर में माँरा चाकु 1 युवक की मौत, दुसरे मामले में एक घायल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Bloody fight between two people during Ganesh Visarjan, one youth died after being stabbed in the waist, one injured in another case, accused absconding, police engaged in search

गणेश विसर्जन के दौरान दो लोगों में खूनी संघर्ष,  कमर में माँरा चाकु 1 युवक की मौत, दुसरे मामले में एक घायल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : गणेश विसर्जन के दिन जश्न की जगह मातम पसर गया. जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए खूनी संघर्ष ने माहौल को दहला दिया. एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.
पहला मामला खैरागढ़ नगर का है. दाऊचौरा विसर्जन स्थल पहुंचने के कुछ दूर पहले सांस्कृतिक भवन के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि यह खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान दीपक यादव पिता स्व रमेश यादव उम्र 21 साल निवासी दाऊचौरा पर चाकू से कमर और हाथ में ताबड़तोड़ वार कर दिया. लहूलुहान हालत में उसे सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
चश्मदीदों के मुताबिक रात भर डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच-गाना किया. लेकिन सुबह-सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की नौबत आ गई. दीपक को कमर और हाथ पर चाकू से वार किया गया. जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया.
आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुँचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए शवागार भेजा गया.
फिलहाल चाकू मारने वाला युवक अज्ञात है पुलिस विसर्जन में शामिल अन्य युवाओं से पूछताछ कर रही है वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से सिविल अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है.
दूसरी घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में हुई. यहां पुरानी रंजिश के चलते गणेश विसर्जन के बाद लेखराम महार उम्र 40 साल पर गांव के ही पिताम्बर जंघेल उम्र 30 साल ने रास्ते में पत्थर से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रुप से घायल लेखराम किसी तरह बचकर घर पहुंचे और परिजनों को खबर दी. उन्हें सरकारी अस्पताल छुईखदान भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. दोनों वारदात के बाद पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. विसर्जन के उल्लास में हुई इन वारदातों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t