आरक्षक विजय धुरंधर के पास मिला गांजा, निलंबित पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त, नौकरी से निकलने का आदेश जारी
Ganja found with constable Vijay Dhurandhar, the suspended policeman was dismissed by the Superintendent of Police, order for dismissal from the job was issued
दुर्ग : पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत गांजा के एकमामले में शामिल वहां के आरक्षक विजय धुरंधर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है. आरक्षक ने गांजा पकड़ने के दौरान डायल 112 के चालक से मिलकर एक बोरी गांजा को जब्ती ना दिखाकर अपने घर ले गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक क्रमांक 1654 विजय कुमार धुरंधर पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ था और डायल 112 की टीम में चलता था. 3 मार्च 2025 की उसे एक इवेंट मिला था कि एक वाहन में कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं. जब आरक्षक वहां पहुंचा तो उसने गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो उसके अंदर दो सफेद रंग की बोरी और एक लाल रंग की बोरी सहित कुल 3 बोरियों में गांजा के पैकेट थे. उसमें से लाल रंग की बोरी जिसमें तीन पैकेट गांजा रखे थे. आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 का चालक अनिल कुमार टण्डन ने मिलकर एक बोरी गांजा की वहीं पर एक कटीली झाड़ियों के बीच छिपा दिया था. और बाद में इन दोनों ने इस बोरी को निकालकर अनिल कुमार टण्डन के गांव औंधी के मकान में छिपाकर रखे थे.
अनिल कुमार टण्डन की निशानदेही पर जब्त कर थाना पुरानी भिलाई में आरक्षक विजय धुरंधर 1654 और अनिल कुमार टण्डन के खिलाफ अप.क्र.- 126/2025, धारा 20 (बी) (II) (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर दोनों आरोपी आरक्षक और अनिल टण्डन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया . मामला दर्जहोने और गिरफ्तार होने पर आरक्षक विजय धुरंधर 1654 को सस्पेंड किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



