खुद को भाजपा नेता बताकर राशन दुकानों से अवैध वसूली, नागरिक अभिनंदन समारोह में जबरिया चंदा देने का दबाव, दुकानदारों ने लगाया आरोप

Illegal recovery from ration shops by claiming to be a BJP leader, forced pressure to donate money in civic felicitation ceremony, shopkeepers allege

खुद को भाजपा नेता बताकर राशन दुकानों से अवैध वसूली, नागरिक अभिनंदन समारोह में जबरिया चंदा देने का दबाव, दुकानदारों ने लगाया आरोप

रायपुर : खुद को भाजपा नेता बता कर अवंती विहार निवासी अजय पनीकर द्वारा राशन दुकानदारों से अटल चौक पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में होने वाले खर्चे के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है.
पीड़ितों ने बताया कि 29 अप्रैल को भाजपा के बड़े नेता का नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम अवंती विहार स्थित अटल चौक में रखा गया है जिसके लिए अजय पनीकर द्वारा खुद को भाजपा नेता बताकर क्षेत्र की कई राशन दुकानों से तीन से पांच हजार रुपए फोन कर वसूला जा रहा है, इसके लिए बकायदा खुद का स्कैनर वॉट्सएप केजरिए भेज राशन दुकानदारों को जबरिया चंदा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. रकम नहीं देने पर देख लेने की धमकी भी दी जा रही है. जिसकी शिकायत राशन दुकानदारो द्वारा की गई है.
आरोप है कि अजय पनीकर खुद को भाजपा नेता बताते हुए क्षेत्र के राशन दुकानदारों से जबरन पैसे वसूल रहा है. पीड़ित राशन दुकानदारों ने बताया कि 29 अप्रैल को अवंती विहार स्थित अटल चौक पर भाजपा के एक बड़े नेता के नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन प्रस्तावित है।.इसी आयोजन के खर्चे के नाम पर अजय पनीकर द्वारा क्षेत्र के कई राशन दुकानदारों से 3,000 से 5,000 रुपये की मांग की जा रही है. दुकानदारों के मुताबिक् अजय पनीकर फोन कर दुकानदारों से जबरन चंदा वसूल रहा है और इसके लिए वह खुद का यूपीआई इस्तेमाल कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB