घर वालों ने शादी से किया इंकार, नदी में कूदे लड़का-लड़की, बचाने पुलिसकर्मी ने लगाई छलांग, 5 घंटे बाद युवक मिला, युवती-लापता, तलाश जारी

Family refuses to allow marriage, boy and girl jump into river, policeman jumps in to save them, boy found after 5 hours, girl missing, search continues

घर वालों ने शादी से किया इंकार,  नदी में कूदे लड़का-लड़की, बचाने पुलिसकर्मी ने लगाई छलांग, 5 घंटे बाद युवक मिला, युवती-लापता, तलाश जारी

कोरबा : कोरबा में प्रेमी जोड़े ने राताखार पुल से नदी में छलांग लगा दी. आस पास मौजूद लोगों ने इसी दौरान लड़के को बहते हुए देखा. जो नदी के बीच फंसा था. इसकी खबर पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई. जहां से नगर सेना के गोताखोरों को बचाव कार्य के लिए खबर किया गया. जिला आपदा बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची. नाव तैयार किया और ट्यूब से नदी में उतरे.
वर्तमान में बांगो बांध के बाद दर्री बराज से गेट खोले गए हैं. जिसके कारण हसदेव नदी पर बने सर्वेश्वर एनीकेट में भी पानी लबालब है. बहाव काफी तेज था. गोताखोरों की टीम और कोतवाली थाना में तैनात पुलिस के जवान बचाव कार्य के लिए नदी में उतरे. तेज बहाव में एक जवान भी नदी में बहने से बाल-बाल बचा. एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद गुरुवार की दोपहर लड़के को बचा लिया गया है. जबकि लड़की अब भी लापता है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के राताखार पुल से गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक तेज बहाव के बीच बने टापू पर फंस गया था. नीचे सर्वेश्वर एनीकेट के पास उसकी बाइक खड़ी मिली. घटना को सबसे पहले मछुआरों ने देखा और पुलिस और 112 डायल को खबर दी. खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची.
युवक को बचाने के लिए थाना कोतवाली में तैनात आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता अपने दो साथियों के साथ नदी में कूद पड़े. लेकिन रेस्क्यू के दौरान तेज धार में बहकर उनकी जान पर बन आई थी. मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्यूब फेंका और आरक्षक की जान बचाई. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिसकर्मी की जद्दोजहद नजर आ रहे है.
घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाल लिया. जिसकी पहचान निहारिका क्षेत्र के काशीनगर बस्ती के राहुल नामदेव के तौर पर की गई है. रेस्क्यू दल के मुताबिक राहुल नामदेव ने उन्हें बताया कि वह और अपनी गर्लफ्रेंड शीलू त्रिपाठी उम्र 22 साल निवासी एमपी नगर अटल आवास के साथ जान देने की नीयत से नदी में कूदा था. रेस्क्यू दल के सदस्य नगर सेना कोरबा में पदस्थ गेंदालाल मनहरे ने बताया कि कंट्रोल रुम के जरिए हमें खबर मिली कि सर्वेश्वर एनीकट के नीचे एक लड़का नदी में तेज बहाव में फंसा हुआ है. मौके पर पहुंचकर हमने बचाव कार्य शुरु किया.
प्राथमिक तौर पर ये जानकारी मिल रही है कि प्रेमी युगल के परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. हालांकि इस जानकारी के फिलहाल पूरी तरह से पुष्टि नहीं  हुई है. लड़के को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया है. लेकिन लड़के के साथ नदी में कूदने वाली लड़की अब भी लापता है. रेस्क्यू टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t