नगर निगम के सामने खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नशे में धुत मोटरसायकल सवार दो युवकों की मौके पर मौत, इलाके में शोक की लहर
High speed bike collided with a pole in front of Nagar Nigam two drunk bike riders died on the spot
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां नगर निगम के सामने सुबह 4 बजे तेज रफ्तार यामहा बाइक सवार आयुष रनसुरे उम्र 20 साल और प्रतीक गोस्वामी उम्र 21 साल निवासी स्टेशनपारा की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि सोमनी और तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में भी हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई. वहीं मामले में आगे कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक नशे में धुत होकर दिवाली की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए बाइक से घूमने निकले थे. जब वे चिखली ओवर ब्रिज से उतरकर शहर की ओर आ रहे थे. तभी नगर निगम के सामने एक विद्युत खंबे से जा टकराए.
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही की मौत हो गई.
मृतक दोनों युवक शहर के स्टेशन पारा क्षेत्र के निवासी थे. पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
चश्मदीदों ने बताया कि मोटर साइकिल की गति काफी तेज थी. जिसकी वजह से युवक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और बिजली के खंभे से जा टकराए। ठोकर इतनी भयानक थी कि मोटर साइकिल दो हिस्सों में बंट गई.
इस हादसे ने दोनों परिवारों में दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह से दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं. इसके अलावा, खंभा भी टक्कर के बाद टेढ़ा हो गया है. पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है. इस घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवारों को झकझोर कर रखा है. बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उधर सोमनी इलाके में एक बीमार व्यक्ति को अस्पताल जाने के दौरान पीछे से आ रही एक कार ने जबर्दस्त ठोकर मार दी. हादसे में मरीज की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमनी क्षेत्र के फुलझर के रहने वाले तुकाराम जोशी अपने एक परिचित के साथ 1 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे सोमनी सरकारी अस्पताल जा रहा था. इस बीच राजनांदगांव से दुर्ग की ओर जा रही एक कार ने मरीज को ठोकर मार दी. हादसे में घायल को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.
इधर नेशनल हाईवे स्थित तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में भी एक ट्रक चालक की मौत की घटना सामने आई है. शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास नेशनल हाईवे स्थित कोपेड़ीह के पास भारी पाईप को बांधने के दौरान बिहार नालंदा के रहने वाले शकील नामक ट्रक चालक की पाईप में दबने से मौत हो गई. तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



