पार्षद, पत्रकार समेत 16 लोग कर रहे थे ऐसा काम, देखकर पुलिस के उड़ गए होश, सबको किया गिरफ्तार, लाखों रुपए हुए बरामद, कई गाड़ियां जब्त

16 people including councilor and journalist were doing such work police were shocked after seeing them arrested everyone lakhs of rupees were recovered many vehicles were seized

पार्षद, पत्रकार समेत 16 लोग कर रहे थे ऐसा काम, देखकर पुलिस के उड़ गए होश, सबको किया गिरफ्तार, लाखों रुपए हुए बरामद, कई गाड़ियां जब्त

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पार्षद, पत्रकार समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने जामुल, छावनी और खुर्सीपार के टीआई और उनकी टीम को लेकर देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया.यह पूरा मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है
दरअसल, पुलिस को यह खबर मिली थी कि काफी समय से पार्षद, पत्रकार समेत कुछ लोगों द्वारा अड‍्डा बनाकर जुआ खेला जाता है. खबर मिलने के बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. कार्रवाई के लिए 15-20 पुलिस आधिकारियों और टीआई की टीम ठिकाने पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने देखा कि एक पत्रकार, पार्षद समेत कई लाेग कमरे में बैठकर जुआ खेल रहे है.
लाखों रुपए हुए बरामद
यह देखकर पुलिस भी हैरान हो गई. इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. साथ में आरोपियों के ठिकाने से  2.29 लाख रुपए और कई गाड़ियों को जब्त किया गया है.
इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि, पुलिस की टीम देर रात टीम शारदा चौक चरोदा पहुंची. पुलिस ने एक घर में छापेमार कार्रवाई की. छापेमारी में पुलिस ने देखा कि अंदर 16 लाख ताश पत्ती से कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस ने सभी को अंदर ही गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 29 हजार रुपए और ताश पत्ती को जब्त किया.
गिरफ्तार करने वाले में दो बड़े नाम शामिल हैं. इनमें से एक भिलाई के चरोदा निगम के पार्षद एम एंथोनी है. और दूसरे पत्रकार का नाम है. इसके साथ ही पुलिस ने जुआरियों के पास से तीन कार, 9 मोटराइकिल और स्कूटी जब्त किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
पंकज शर्मा उम्र 34 साल
आकाश यादव उम्र 33 साल
वेंकट रमना उम्र 48 साल
बी. नारायण उम्र 50 साल
अनिल वैध उम्र 40 साल
गणेश प्रसाद उम्र 46 साल
शैलेष यादव उम्र 33 साल
उस्मान अली उम्र 42 साल
संजीव कुमार महतो उम्र 40 साल
तुषार सावंत उम्र 58 साल
ए. सुधाकर उम्र 38 साल
टी. रामेश्वर राव उम्र 49 साल
नीलकंठ साहू उम्र 55 साल
शैलेन्द्र खरे उम्र 48 साल
एम. जानी उम्र 32 साल
एम. नरेश उम्र 48 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb