तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत, पसरा मातम, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
A high speed Mazda hit a bike rider, a woman and a young man died on the spot, mourning spread, accused driver arrested
दुर्ग : नेहरु नगर से बाईपास की तरफ जा रहे बाइक सवार एक महिला और एक युवक की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई. दोनों एवेंजर बाइक से जा रहे थे, तभी ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक माजदा वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मृतकों की पहचान सेक्टर-6 ई मार्केट स्ट्रीट-65 निवासी हीरालाल वर्मा और सेक्टर-6 डी मार्केट निवासी रुमाना परवीन के रुप में हुई है. यह हादसा नेहरु नगर बाईपास में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक हीरालाल वर्मा ई मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते था और एसी, टीवी, फ्रिज की मरम्मत का काम करता था। उसका एक बच्चा भी है। वहीं मृतका रुमाना परवीन ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं और तीन बच्चों की मां थी.
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है. महिला और युवक कहां जा रहे थे. यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं पुलिस ने माजदा चालक को हिरासत में ले लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



