रायपुर में पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं और रेस्टोरेंट संचालक में जमकर मारपीट, नेता का बेटा अस्पताल में भर्ती, घटना CCTV में कैद
Fierce fight between Congress leaders and restaurant owner over parking in Raipur, leader's son admitted to hospital, incident captured on CCTV
रायपुर : राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में बलवा हो गया. देर रात एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा कांग्रेस नेताओं को होटल के सामने कार पार्क करने से रोकने पर विवाद हो गया. जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
फुटेज के मुताबिक शंकर नगर स्थित आर्क होटल के सामने पार्किंग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपा बग्गा के बेटे प्रियेश बग्गा और कांग्रेस प्रवक्ता सार्थक शर्मा अपने 4-5 साथियों के साथ होटल के सामने गाड़ी गलत ढंग से पार्क करते नजर आ रहे हैं. वहीं सड़क की दूसरी तरफ खड़ा होटल का गार्ड उनकी इस हरकत को देखकर उन्हें गाड़ी सही तरीके से खड़ी करने के लिए कहता है. लेकिन सभी कांग्रेसी नेता गार्ड को वहां से भगा देते हैं.
इसके बाद होटल संचालक सनी रिजवानी खुद मामले को सुलझाने के लिए उनके पास पहुंचते हैं. तभी प्रियेश बग्गा बिना कुछ कहे पहले होटल संचालक का कान खींचता है और फिर गर्दन पर थप्पड़ मारता नजर आता है. इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता सार्थक शर्मा और उसके साथी होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई करते हैं.
होटल संचालक को पिटते देख उसका गार्ड अंदर जाकर स्टाफ को खबर देता है. जिसके बाद होटल का स्टाफ भी बाहर आकर मारपीट करता नजर आता है. प्रियेश बग्गा और उनके साथी राजीव के सिर पर गंभीर चोटें आईं. दोनों विद्या अस्पताल में भर्ती हैं.
घटना के बाद दोनों पक्ष खम्हारडीह थाने पहुंचे. और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे. फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों पर बलवे की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. और मामले की जांच में जुट गई है.
घायल पक्ष का आरोप है कि उन्हें घसीट-घसीटकर मारा गया. लेकिन हमलावरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई. घटना से नाराज रेस्टोरेंट संचालक ने हमलावरों की कार पर लाठी से वार कर शीशा तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



