पेट्रोलिंग वाहन को जबरन रोककर चाबी निकालने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Trying to forcibly stop a patrolling vehicle and take out the keys, police arrested three accused and sent them behind bars

पेट्रोलिंग वाहन को जबरन रोककर चाबी निकालने की कोशिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कुरुद : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चौकी बिरेझर प्रभारी के नेतृत्व में सहा.उप निरी. के हमराह स्टाफ के साथ शासकीय वाहन से होटल, ढाबा,लॉज की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग पर रवाना हुए
शाम करीब 7:20 बजे ग्राम कोडेबोड़ भाठापारा बांधा तालाब के पास पहुंचने पर ग्राम कोडेबोड़ निवासी जितेन्द्र नवरंगे, शेखर नवरंगे एवं रंजीत नवरंगे ने एक राय होकर पेट्रोलिंग वाहन को जबरन रोक लिया. गाड़ी का स्टीयरिंग पकड़ लिया और चाबी निकालने का प्रयास किया. समझाने के दौरान आरोपियों ने आक्रोशित होकर हुड़दंग कर पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 296(ख),126(2), 121(1), 132, 221, 3(5) बीएनएस. के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
आरोपियों का नाम
(01) रणजीत नौरंगे पिता स्व कोमल नौरंगे उम्र 34 साल ग्राम कोड़ेबोर भाटापारा चौकी बिरेझर थाना कुरुद जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) जितेन्द्र नौरंगे पिता स्व कोमल नौरंगे उम्र 32 साल ग्राम कोड़ेबोर भाटापारा,चौकी बिरेझर थाना कुरुद जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) शेखर नौरंगे पिता स्व कोमल नवरंगे उम्र 31 साल निवासी ग्राम कोड़ेबोर भाटापारा चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB