BJP से निष्कासित पूर्व पार्षद ने PM मोदी को वॉट्सऐप पर दी गाली, आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Former councillor expelled from BJP abused PM Modi on WhatsApp, police arrested him on complaint of objectionable comment

BJP से निष्कासित पूर्व पार्षद ने PM मोदी को वॉट्सऐप पर दी गाली, आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद : बालोद जिले में वाट्सअप ग्रुप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित चल रहे पूर्व पार्षद मुकेश साहू ने PM मोदी को गाली दी थी. जिसके बाद भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में जिले के गुरुर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मुकेश साहू भाजपा से अधिकृत पार्षद थे और बाद में भाजपा ने मुकेश साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. यह पूरा मामला आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है.
इस दौरान भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया है कि गुरुर नगर के मुकेश साहू पिता शंभू राम साहू ने वाट्सअप ग्रुप गुरुर नगर में रात 1 बजकर 1 मिनट पर देश के प्रधानमंत्री को गाली दी. मुकेश साहू को पहले भी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है.
बता दें कि मुकेश साहू गुरुर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद हैं. इन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत होकर चुनाव लड़ा था. लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी के साथ ही गद्दारी की और नगर पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव के चुनाव के दिन वोट डालने नहीं पहुंचे. इसके साथ ही कई बार अनुशासनहीनता भी कर चुके हैं. इसके कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इससे पहले पुलिस द्वारा उन्हें जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. जिसमें साइबर टीम की अहम भूमिका थी.
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया. लेकिन शिकायत करने के बाद एक-दूसरे पर ही आरोप मढ़ रहे हैं. दरअसल, पूर्व पार्षद के खिलाफ करीब आधा दर्जन प्रमुख नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन गिरफ्तार करने के बाद उसे छुड़ाने भी भाजपा के कुछ नेता अनविभागीय अधिकारी के पास गए हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB