पत्नी को मनाने गया ससुराल, डंडा और बेल्ट पीट-पीटकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
Went to in-laws' house to convince his wife, young man killed by beating with a stick and belt, atmosphere of terror in the area, interrogation of nearby people continues
सक्ती : सक्ती जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि डंडे और बेल्ट से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक अशोक चंन्द्रा जैजैपुर थाना क्षेत्र के नन्देली गांव का रहने वाला था। जो अपनी पत्नी से मिलने डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी गांव गया हुआ था. इसी गांव में मृतक की ससुराल है.
युवक नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट करता था. जिसके बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी. तभी युवक अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल पहुंच गया. ससुराल में ही युवक का पत्नी के साथ विवाद हो गया. विवाद के बाद युवक की डंडे व बेल्ट से पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
हत्या के बाद जब इस बात की जानकारी डभरा पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



