मामला शांत कराने पहुंची पुलिस, घर वालों ने चौकी प्रभारी की कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

Police arrived to resolve the matter, the family members beat up the outpost in-charge, two accused were arrested and sent behind bars

मामला शांत कराने पहुंची पुलिस, घर वालों ने चौकी प्रभारी की कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे

बालोद : बालोद जिले के थाना देवरी चौकी पिंकापार में अचानक सड़क पर आई मवेशीओं को बचाने के दौरान घर में जेसीबी घुसने से उपजे विवाद को संभालने गए. पुलिस टीम पर घर वालों ने हमला कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथी ही दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:15 बजे सड़क पर अचानक मवेशी आने से चालक ने जेसीबी मोड़ दिया. जिससे एक घर में जा घुसा. जिसके बाद घर वालों ने जेसीबी चालक से मारपीट करने लगे. जिसकी खबर मिलते ही पिंकापार पुलिस मामला शांत कराने मौके पर पहुंची. आरोपी जेसीबी चालक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाने की कोशिश कर रही थी. जिन्हें घर वाले और मारने की बात कहकर गाड़ी से खींचकर उतारने लगे. चौकी प्रभारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो घर वालों ने पुलिस से ही मारपीट कर दिया. जिस पर घर वालों को खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB