रायपुर के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने सोती हुई महिला के ब्लाउज से चुराए पैसे और मोबाइल, CCTV में कैद हुई करतूत, आरोपी गिरफ्तार

In Raipur hospital, security guard stole money and mobile from the blouse of a sleeping woman, the act was captured in CCTV, accused arrested

रायपुर के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने सोती हुई महिला के ब्लाउज से चुराए पैसे और मोबाइल, CCTV में कैद हुई करतूत, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के प्रतिष्ठित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां सुरक्षा के लिए तैनात एक गार्ड ही चोर निकला. उसने आईसीयू के बाहर सो रही एक महिला के ब्लाउज में रखे पर्स और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. यह पूरी शर्मनाक करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 जून की देर रात करीब 12 बजे ACI के आईसीयू के सामने बने कॉरिडोर में एक मरीज की रिश्तेदार महिला दिन भर की थकान के बाद गहरी नींद में सो रही थी. उन्होंने अपनी कीमती चीजें (पर्स और मोबाइल) सुरक्षित रखने के लिए अपने ब्लाउज में रखी थी.
तभी सिक्योरिटी गार्ड वहां आता है. आसपास देखता है और बड़ी सफाई से सोती हुई महिला के ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर चोरी की घटना को अंजाम देता है. गार्ड को लगा कि उसकी यह हरकत किसी को पता नहीं चलेगी. लेकिन वह भूल गया कि हर कोने पर कैमरे की नजर है. उसकी यह पूरी करतूत CCTV में रिकॉर्ड हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं.
26 जून 2025 को प्रार्थी नेहा सेन पति दिनेश सेन उम्र 27 साल साकिन श्याम नगर निंगिया डीह अपोलो अस्पताल के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 जून 2025 को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती अपनी मां के इलाज के लिए उनसे मिलने रायपुर गई थी. रात में मेकाहारा अस्पताल परिसर कार्डियोलाजी आईसीयु रुम के बाहर बरामदा में अपना पर्स और मोबाईल अपने पास रखकर सोई थी. रात करीब 11.30 बजे प्रार्थी को महसुस हुआ कि इसका मोबाईल और पर्स को कोई निकाल रहा है. तब हड़बड़ा कर उठी देखी कि एक सिक्युरिटी गार्ड अपने हाथ में मोबाईल व पर्स लिये भाग रहा था. तब यह अपने पति, पिता को उठाई तब तक वह सिक्युरिटी गार्ड भाग गया था.
प्रार्थिया द्वारा देखने पर अपने पास रखे एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमत 6,000/- रू., एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमत 7,000/- रू. और पर्स में रखे नगदी रकम करीब 13,000/- रुपये नही था. कोई सिक्युरिटी गार्ड चोरी कर ले गया है. इस रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच
 में लिया गया.
जांच के दौरान मेकाहारा अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मेकाहारा अस्पताल के स्टाफ द्वारा प्रदीप सेन्द्रे नामक सिक्युरिटी गार्ड होना बताया. जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के निर्देशन में पुलिस टीम के द्वारा रेड कर आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रदीप सेन्द्र बताया तथा दिनांक घटना समय को चोरी करना कबूल किया. आरोपी के खिलाफ धारा सदर का पुख्ता सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया.
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जब मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा करने वाले ही ऐसी घिनौनी हरकत करेंगे. तो कोई खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा? 
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह पहली घटना है या इस तरह की चोरियां अस्पताल में आम हैं? क्या हर रात मरीजों और उनके थके-हारे परिजनों को इसी तरह निशाना बनाया जाता है? फिलहाल इस शर्मनाक घटना पर अस्पताल प्रबंधन या किसी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के आधार पर आरोपी गार्ड के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.
आरोपी
प्रदीप सेन्द्रे पिता स्व धनपाल सेन्द्रे उम्र 41 साल साकिन आदिवासी हास्टल के पास पेंशन बाड़ा रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB