तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, एक की हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
Three sisters attacked with axe, one in critical condition, panic in the area, police investigating, search for accused continues
बिलासपुर : शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बहतराई भूकंप ऑफिस के पास उस समय सनसनी फैल गई. जब अटल आवास परिसर के (ब्लॉक डी-3) में तीन सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में उर्मिला श्रीवास, प्रमिला श्रीवास और सरिता श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गई. तीनों को आनन-फानन में सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
पीड़ित बहनें मूल रुप से कोरबा जिले के बांकी मोंगरा की निवासी हैं और यहां किराए पर रहकर पास ही स्थित “रजाई-गद्दा” दुकान में काम करती थी. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं.
खबर मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया. आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है. और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके.
अफरातफरी के बीच पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है. हालांकि अभी तक हमले की असल वजह सामने नहीं आई है और पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले के पीछे की मंशा की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है. सरकंडा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
इस जघन्य हमले ने न सिर्फ अटल आवास कॉलोनी बल्कि पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैसे इस तरह की वारदात शहर के अंदर हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



