12वीं के छात्र ने कहा- मोबाइल नहीं मिला तो खुद को मार लेगा और पी लिया जहर, फिर दोस्‍तों से बोला- पापा को बता देना, जिद ने ले ली जान, सदमे में परिवार

12th class student said If he does not get mobile he will kill himself and drank poison then told his friends tell father stubbornness took his life family in shock

12वीं के छात्र ने कहा- मोबाइल नहीं मिला तो खुद को मार लेगा और पी लिया जहर, फिर दोस्‍तों से बोला- पापा को बता देना, जिद ने ले ली जान, सदमे में परिवार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आई है. यहां 16 साल के छात्र ने महज इसलिए जहर सेवन कर अपनी जान दे दी क्योंकि उनके घर वाले ने उन्हें मोबाइल फोन नहीं दिलाए. यह पूरा मामला बालोद जिला के तरौद गांव का है. छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर कोसरे आत्मानंद स्कूल का 12वी का छात्र गरीब परिवार से ताल्लुक था. रात करीब 10 बजे छात्र ने फौरन मोबाइल फोन दिलाने का जिद करने लगा. इसके साथ मृतक ने अपने घर वालों को भाग जाने, मर जाने और डबल खर्च में डालने की धमकियां दिया था.
घर वालों ने दो तीन दिन में मोबाइल दिलाने की बात कही. लेकिन छात्र ने फौरन दिलाने की जिद्द में अड़ गया था. वही मोबाइल नहीं मिला तो दुसरे दिन सुबह 9 बजे छात्र ने स्कूल ड्रेस पहनकर गांव के नहर पुलिया के पास गया. थोड़ी देर बाद अपने दोस्त को कहा कि फोन लगाकर बता दो. जहर सेवन कर लिया हूं. खबर मिलते ही छात्र को फौरन इलाज के लिए धमतरी बठेना हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान 25 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे छात्र की मौत हो गई. युवक की मौत से परिजन सदमें में है.
बता दें लगातार मोबाइल फोन गेम पर छात्र छात्रा अपनी जान गंवा रहे हैं.. हाल ही में जिले से एक बालक ने भी पबजी गेम खेलने को लेकर अपनी जान दे दी थी. इधर एक्सपर्ट ने इसके पीछे की वजह एक दूसरे से कंपेयर और परिजन मिल जुलकर खुले तौर से अपनी समस्या को नहीं रखते कही न कही ये सबकी वजह ही आज खुदकुशी करने की वजह बनी हुई है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb