शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मिली भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त, 11 नवम्बर को फिर से होगा आबंटन, कर सकते हैं आवेदन

Huge irregularities found in government fair price shops 8 shops cancelled allotment will be done again on 11th November you can apply

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मिली भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त, 11 नवम्बर को फिर से होगा आबंटन, कर सकते हैं आवेदन

कोरिया : अनियमितता की वजह से जिला प्रशासन ने 8 उचित मूल्य दुकान को निरस्त कर दिया गया है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बड़ेकलुआ (आईडी क्रमांक 532004034) भरदा (आईडी क्रमांक 532004029), गणेशपुर (आईडी 532004080), बारी (आईडी 532004032), इंदरपुर (आईडी 532004023), खँधौरा (आईडी 532004070), बड़ेसाल्ही (आईडी 532004050) एवं गढ़तर (आईडी 532004005) का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने या संचालन में असमर्थता व्यक्त करने की वजह से निरस्त किया गया है.
उक्त 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/ महिला स्व सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति/ ग्राम पंचायत और अन्य समितियों से 11 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप में आमंत्रित किये गये हैं.
सहकारी समितियों एवं महिला एवं स्व सहायता समूहों का पंजीयन न्यूनतम तीन महिना पूर्व का होना जरुरी है. निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb