भिलाई की सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टर से मारपीट, बीजेपी नेता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की स्कॉर्पियो जप्त

Vandalism in Bhilai government hospital and assault on doctor 3 accused including BJP leader arrested numberless Scorpio seized

भिलाई की सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ और डॉक्टर से मारपीट, बीजेपी नेता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की स्कॉर्पियो जप्त

दुर्ग/भिलाई : भिलाई तीन चरोदा के बड़े भाजपा नेता राजीव चौबे के बेटे अभय और उसके साथियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में जमकर बवाल मचाया. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद वार्डब्वाय और पुलिस कर्मी को पीटा. पुलिस कक्ष में तोड़फोड़ की. सुपेला पुलिस ने अभय सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं दो आरोपी फरार हैं. घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई है.
सुपेला अस्पताल के अधीक्षक पीयाम सिंह और अन्य स्टॉफ ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे  पांच लड़के अस्पताल आए. एक लड़के को चोट लगी थी. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय अंशू चौहान से उनके साथ ही का इलाज करने को कहा. अंशू ने उन्हें 23 नंबर काउंटर से पर्ची कटाकर लाने को कहा.
इतना सुनते ही अभय और उसके साथी भड़क गए. उन्होंने वार्ड ब्वाय से गाली-गलौज करना शुरु कर दिया, कि जानते नहीं हो वो लोग कौन है. भाजपा नेता के साथ हैं. उन्हें पर्ची कटाने के लिए बोलते हो. इस पर वार्डब्वाय ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी संगम को बुला लिया. संगम ने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी गाली गलौज शुरु कर दी. इस पर संगम अपने कक्ष में फोन लेने के लिए जाने लगा और बोला कि अभी इसकी जानकारी सुपेला थाना प्रभारी को देता हूं. यह सुनकर आरोपी उसके पीछे उसके कक्ष में पहुंच गए.
पुलिस के कक्ष में पहुंचकर उन्होंने वहां तोड़फोड़ शुरु कर दी. उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की. इसके बाद पूरा अस्पताल स्टॉफ वहां आया. और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरु कर दिया.
इसी दौरान किसी ने सुपेला पुलिस को फोन किया. पुलिस के आते ही आरोपी भागने लगे. पुलिस ने पुलिस ने अभय चौबे और उसके दो साथी गौतम और मुन्ना को गिरफ्तार किया है. वहीं उसके दो अन्य साथी सागर और पुरैना निवासी गिरीश साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
बता दें कि 24 सितंबर को अभय का जन्मदिन है. रात से ही वो दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने लगा था. इस दौरान शराब के नशे में उनका झगड़ा हो गया. इसमें सागर को चोट आई थी. जिसका ड्रेसिंग कराने वो लोग भिलाई अस्पताल पहुंचे थे. आरोपी बिना नंबर की स्कार्पियों गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे. गाड़ी में सामने भाजयुमो उपाध्यक्ष चरोदा मंडल का बोर्ड लगा था.
प्रार्थी डॉ. पियाम सिंह ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 सितंबर 2024 की सुबह करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की. इन व्यक्तियों ने न केवल गाली-गलौज की. बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी. जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चोटें आईं.
सुपेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और फुटेज के आधार पर आरोपियों अभय चौबे, गौतम सिंह और सागर पटेल को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों गिनिश साहू और हरीश तारक उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम देना कबूल किया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं.
आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 221, 115(2), 296, 351(3), 132, 190, 191(2), 324(3) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. 
इस कार्यवाही में थाना सुपेला के निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह और रमेश जायसवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस कांड के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने अस्पताल से थाना तक पैदल मार्च किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ASP, CSP और सुपेला थाना प्रभारी से मुलाकात की.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
अभय चैबे (उम्र 24 साल), निवासी नवीन नगर, चरोदा, जिला  दुर्ग
गौतम सिंह (उम्र 21 साल), निवासी शांति पारा, तालाब रोड, जिला दुर्ग
सागर पटेल (उम्र 20 साल), निवासी शांति पारा, तालाब रोड, जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb