अवैध खनन रोकने पर रेत माफिया ने चलाई गोली, 3 घायल, पार्षद समेत दो गिरफ्तार, तीन खाली कारतूस बरामद, जेसीबी और हाईवा जब्त

Sand mafia fired bullets when illegal mining was stopped, 3 injured, two arrested including councilor, three empty cartridges recovered, JCB and Hiva seized

अवैध खनन रोकने पर रेत माफिया ने चलाई गोली, 3 घायल, पार्षद समेत दो गिरफ्तार, तीन खाली कारतूस बरामद, जेसीबी और हाईवा जब्त

राजनांदगांव : बुधवार की रात राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड में शिवनाथ नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर रहे रेत माफियाओं को रोकने गए वार्ड के लोगों पर रेत माफियाओं ने गोली चला दी. इस हमले में वार्ड विकास समिति के अध्यक्ष सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए. जिसमें से एक युवक का ईलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वार्ड के पार्षद सहित जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम शहर के वार्ड नंबर 49 मोहड़ स्थित शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन कर रहे रेत माफिया को रोकने गए ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और करीब 4 राऊंड गोलियां भी चला दी. इस हमले में तीन ग्रामीण घायल भी हो गए.
रेत माफिया के हमले में रोशन मंडावी की कनपटी कनपटी कट गई. जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही एक अन्य युवक जितेंद्र साहू के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से वह घायल हो गया.
वहीं वार्ड विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के हाथ में चोंट लगी है. घायलों ने कहा कि वह गोली लगने से घायल हुए हैं. ग्रामीण पर हुई फायरिंग के वक्त रेत माफियाओं के वाहन में ग्रामीणों ने अपने वार्ड पार्षद को देखा था. जिसके बाद घायल जितेन्द्र साहू की शिकायत पर पुलिस ने वार्ड पार्षद को भी गिरफ्तार किया है.
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि ग्रामीण गोली लगने से घायल नहीं हुए हैं. घटना स्थल पर फायरिंग हुए तीन खाली खोखे और बुलेट के सामने वाले हिस्से को बरामद किया गया है.
घटना से संबंधित जेसीबी व हाईवा गाडी को जप्त कर लिया गया है. घटना मे शामिल दुर्ग जिला निवासी जेसीबी चालक भगवति निषाद और वार्ड के पार्षद संजय रजक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग टीम रवाना किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB