भिलाई इस्पात संयंत्र से 65 लाख की चोरी का मामला, पुलिस ने 10 साल से फरार आरोपी रवि को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Case of theft of 65 lakhs from Bhilai Steel Plant, police arrested the accused Ravi who was absconding for 10 years and sent him behind bars

भिलाई इस्पात संयंत्र से 65 लाख की चोरी का मामला, पुलिस ने 10 साल से फरार आरोपी रवि को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने चोरी के 10 साल पुराने मामले में को सुलझा कर बड़ी सफलता हासिल की है. दुर्ग पुलिस ने एक दशक पुराने हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. 2015 में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल एरिया के स्पेयर यार्ड से करीब 65 लाख रुपये मूल्य के पांच महंगे नट चोरी करने वाले गिरोह के अंतिम फरार आरोपी रवि सोनी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 जून 2015 को भट्टी थाना में उप महाप्रबंधक गहन सेन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी बिल्टी और चालान के जरिए ट्रक की मदद से संयंत्र परिसर में प्रवेश कर यह चोरी की थी. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश था.\
दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों (उस्मान बेग, शशिकांत मिश्रा, अंकित तिवारी और जितेंद्र चौहान) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन रवि सोनी तब से फरार चल रहा था. पुलिस को हाल ही में खबर मिली कि वह जामुल क्षेत्र में छिपा है. इस खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB