मामूली बात पर कढ़ाई के उबलते तेल में जलाने वाले रामकुमार और जितेन्द्र दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested both the accused Ramkumar and Jitendra who burnt a person in boiling oil in a frying pan over a trivial matter and sent them behind bars
बिलासपुर/सीपत : शादी समारोह के दौरान शादी घर में आर्डर पर खाना बनाने गये वर्कर से मामूली बात पर विवाद कर गाली-गलौच कर वर्कर को दो लोगों ने गरम तेल के कड़ाई में गिरा दिया. जिससे वर्कर घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान भरत रजक और अन्य साथी के साथ ग्राम खोहनिया, उच्चभट्ठी शादी घर में आर्डर पर खाना बनाने गये थे. अमन केंवट दोसा बना रहा था तो जितेन्द्र यादव व राम कुमार यादव अच्छा दोसा नहीं बनवा रहे हो कहकर भरत रजक के साथ मां, बहन की गाली-गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट धक्का देकर भरत रजक को पुड़ी बन रहे गरम तेल के कड़ाई में गिरा दिया. जिससे भरत रजक के पेट, कमर, दोनों हाथ तथा चेहरा तेल से जल गया. जिसे सरकारी अस्पताल सीपत लेकर गए. जहां से रेफर कर देने पर बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले में आहत का बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया. मामले मे आरोपी के द्वारा आहत भरत रजक जीवन को संकटापन्न कर आहत 15 दिनों से ज्यादा तीव्र शारीरिक पीड़ा में रहा और काम काज करने मे असमर्थ रहा. जिससे मामले में धारा 118(2) बीएनएस जोडकर आरोपी जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव से पूछताछ कर जुर्म करना कबूल करने पर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराकर आरोपी गण को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
1 रामकुमार यादव पिता स्व महेत्तर राम उम्र 49 साल
2 जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन पिता राम दुलार यादव उम्र 35 साल
सीपत बजरंग चौक, थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



