प्यार धोखा और साजिश, लड़की ने प्रेमी से मंगेतर का कराया किडनैप, बेदम पिटाई, जान से मारने की साजिश, रात भर खेत में छिपकर युवक ने बचाई जान

Love betrayal and conspiracy, girl got her fiancé kidnapped by her boyfriend, merciless beating, conspiracy to kill, young man saved his life by hiding in the field overnight

प्यार धोखा और साजिश, लड़की ने प्रेमी से मंगेतर का कराया किडनैप, बेदम पिटाई, जान से मारने की साजिश, रात भर खेत में छिपकर युवक ने बचाई जान

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महीने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया था. बताया जा रहा है की युवक टिकेश साहू की शादी 14 अप्रैल को हेमकुमारी साहू से तय हुई थी. लेकिन इससे पहले ही युवक की मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. युवती का प्रेमी दुर्गेश साहू नागपुर में रहता है. उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर टिकेश को अगवा करने की पूरी प्लान तैयार की. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती पहले से ही किसी दुसरे युवक से प्रेम करती थी और शादी को लेकर दबाव में थी. जब उसकी शादी किसी और युवक से तय की गई. तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण करवाया.
18 मार्च को दुर्गेश अपने चार साथियों के साथ नागपुर से कार में भिलाई पहुंचा. यहां उन्होंने टिकेश को उस समय अगवा किया जब वह काम पर जा रहा था. युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर एसीसी चौक से अपहरण किया गया और उसे मेड़ेसरा ले जाया गया. वहां ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई. टिकेश ने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई. वह रात भर एक खेत में छिपा रहा और अगली सुबह राहगीरों से लिफ्ट मांगकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
जामुल थाना के जांच अधिकारी एस. साहू के मुताबिक टिकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरु की गई. कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर यह साफ हुआ कि साजिश में युवती और उसका प्रेमी शामिल थे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्गेश साहू और एक अन्य युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया और उन्हें भिलाई लाया गया.
पूछताछ में यह सामने आया कि हेमकुमारी और दुर्गेश पहले से प्रेम संबंध में थे. और हेमकुमारी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी टिकेश से हो. इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर टिकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. फिलहाल पुलिस ने हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB