जंगल में मिली महिला की लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, जमीनी विवाद में बेटे ने बड़ी मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा आशन गिरफ्तार

A woman's body was found in the forest, police solved the mystery of a blind murder. A son killed his mother over a land dispute. The accused, Ashan, was arrested.

जंगल में मिली महिला की लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, जमीनी विवाद में बेटे ने बड़ी मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा आशन गिरफ्तार

रायगढ़ : छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक अंधे कत्ल का छाल पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंकने की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही. लेकिन रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक विवेचना और सटीक पूछताछ से पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया.
घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया उम्र 70 साल के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई. इसी दौरान बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और बदबू आने की खबर मिली.
थाना प्रभारी छाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई. जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर आरोपी आशन राठिया का मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था.
18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां के साथ विवाद किया और हाथ-मुक्कों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे. इस मंशा से शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने तत्काल मर्ग जांच, पंचनामा और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही आशन राठिया को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या कर शव छिपाने की बात कबूल कर ली. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और ऋण पुस्तिका बरामद की गई. आरोपी आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t