मामूली घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी पर कहर बनकर टूटा पति, बेरहमी से पिटाई कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी अजय दोबारा गिरफ्तार
A minor domestic dispute took a violent turn, with the husband lashing out at his wife, brutally beating her and threatening to kill her. Accused Ajay was arrested again.
नारायणपुर : नारायणपुर जिले के एडका थाना क्षेत्र के ग्राम पंगापाल जहां पति ने अपनी ही पत्नी पर बर्बरता की हद पार कर दी. मामूली घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अरुणा कश्यप उम्र 26 साल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति अजय दुग्गा अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद करता है. दोनों के बीच पिछले कई साल से तनाव चल रहा था. लेकिन 22 अप्रैल की सुबह यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा. घटना वाले दिन सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने नारायणपुर जाने को लेकर पत्नी से बहस शुरू की. देखते ही देखते बहस गाली-गलौज में बदली और फिर आरोपी ने आपा खोते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी.
जान से मारने की धमकी, दहशत में पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. लगातार हो रही हिंसा से महिला पूरी तरह भयभीत हो गई और उसने किसी तरह पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन उसके आक्रामक रवैये को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
कानूनी शिकंजा: इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां आरोपी को जमानत मुचलके पर छोड़ा गया था. लेकिन इसके बाद आरोपी द्वारा पीड़िता को “रिपोर्ट क्यों की” कहकर फिर से मारपीट की गई. इस पर पुलिस ने आरोपी को धारा 170 के तहत फिर गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



