दारू बेच रही महिलाएं, सुशासन तिहार में शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने लिया सख्त एक्शन, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, महुआ शराब बरामद

Women selling liquor: The Excise Department took strict action following complaints received during the 'Sushasan Tihar' (Good Governance Festival); three female smugglers were arrested, and Mahua liquor was seized.

दारू बेच रही महिलाएं, सुशासन तिहार में शिकायत मिलने के बाद आबकारी विभाग ने लिया सख्त एक्शन, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, महुआ शराब बरामद

बिलासपुर : सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने गुरुवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बड़ी तादाद में महुआ शराब जब्त की है. कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों के कब्जे से 57 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुशासन तिहार के दौरान मटियारी में अवैध शराब की शिकायत मिली. जिसके बाद आबकारी अधिकारियों की टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर और शैलबाई पति सुरेंद्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त किया.  तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर जमानतीय मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया.
इस कार्रवाई के दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ और पूनम मालिया पति सन्नू मालिया के घर से भी महुआ शराब बरामद की गई. दोनों के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया. टीम ने ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब के पास लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया. वहीं, एक टीम ने सकरी क्षेत्र के ग्राम अमेरी में कार्रवाई करते हुए सूरज बघेल पिता धनऊ राम के कब्जे से 9.36 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की। आरोपित को जेल दाखिल किया गया.
इससे पहले कोटा वृत्त प्रभारी ने ग्राम लालपुर निवासी ओमप्रकाश टंडन से 14.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर गैर जमानतीय मामला दर्ज किया था. वहीं मस्तूरी क्षेत्र में ग्राम भिलाई निवासी मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई थी. इसके अलावा बिल्हा वृत्त प्रभारी ने ग्राम सैदा में रहने वाले रवि वर्मा और ग्राम डड़हा निवासी बलराम ठाकुर को अवैध शराब रखने के मामले में न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t