तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की गई जान

A massive collision between a speeding car and a bike one youth died two youths riding a bike lost their lives after colliding with a parked tractor

तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की गई जान

तेज रफ्तार कार और बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. कार चालक के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज किया गया है. घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है. शुक्रवार को वह अपने काम पर जा रहा रहा था. इस बीच पता चला कि केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था. इस बीच रात 10:30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दुर्गेश कौशिक को नाजुक हालत में सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की गई जान

महासमुंद : महासमुंद जिले में सरायपाली के केन्द्रीय विद्यालय के सामने खड़ी ट्रैक्टर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 4 अक्टूबर को केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को शाम लगभग 7:40 बजे वाहन 112 के जरिये फोन से पुलिस को खबर मिली कि भंवरपुर-सरायपाली केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली के सामने एक्सीडेंट हो गया है. घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल से एम्बुलेंस की मदद से आहतों को नजदीक के अस्पताल सरायपाली ले गई.
घटना स्थल केन्द्रीय विद्यालय के सामने भवरपुर-सरायपाली आने-जाने के पक्का सड़क में घायलों की क्षतिग्रस्त मोटर सायकल नम्बर CG06 HA 4476 सड़क के किनारे और एक लाल रंग की पुरानी स्तेमाली महेन्द्रा कम्पनी की ट्रैक्टर जिसमे Hy-TEC Mahindra 255 DI भूमिपुत्र लिखा है. जो बंद हालत में सरायपाली की तरफ आते हुए सड़क के किनारे खड़ी थी. ट्रैक्टर का इंजन और ट्राली का दांया भाग की चक्का सड़क पर था ट्रैक्टर के ट्राली में मिट्टी लोड था. ट्रैक्टर के आस-पास वाहन बंद होने के बारे में कोई सूचना पटल इंडिकेटर लाईट नहीं जलाया था और अंधेरा होने से वाहन स्वामी के द्वारा कोई सूचक नहीं लगाया गया था.
वाहन टेक्टर में किसी भी जगह पर वाहन का नम्बर अंकित नही था. वाहन मोटर सायकल और ट्रैक्टर महिन्द्रा कम्पनी 255 माडल को घटनास्थल से 22 सितम्बर 2024 को जप्त कर सूरक्षार्थ थाना लाया गया.
इस मामले में जप्त वाहन ट्रैक्टर स्वामी का पता तलाश किये जाने पर जप्त वाहन ट्रेक्टर की रजिस्ट्रेशन कार्ड वाहन स्वामी के द्वारा लाकर पेश किया गया. जिसमे वाहन नम्बर CG06 E 9435 इंजन नम्बर NDBB04140 चेचिस कमांक NDBB04140 रजिस्टेशन तारिख 09-09-2014 लेख है. वाहन स्वामी का नाम लखन लाल पटेल पिता देवी सिंह पटेल ग्राम परसदा सरायपाली जिला महासमुंद का होना परिवहन कार्यालय महासमुंद द्वारा तारिख 31.07.2014 को जारी किया गया हुआ लेख है.
इस मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी ट्रैक्टर नम्बर CG06 E 9435 के चालक ने अपने वाहन को लोक मार्ग में आवागमन को बाधित और संकट पैदा करते हुए वाहन को बिना किसी सूचना के खड़ी कर कहीं चला गया था. जिससे टेक्टर के पीछे की तरफ से आने वाले मोटर सायकल नम्बर CG06 HA 4476 के चालक खड़ी वाहन से टकरा गई.
हादसे में बाइक सवार मनोज भृगराज पिता धरम भृंगराज उम्र 22 साल और अनिल भृंगराज पिता हीरालाल भृंगराज उम्र 24 साल निवासी गौरबहाली घायल हो गए. मौके से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायलों की मौत हो गई.
आरोपी ट्रैक्टर नम्बर CG06 E 9435 के चालक का कृत्य अपराध सदर धारा 285, 106 बीएनएस का अपराध घटित करना पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

तुमगांव में कोडार चौक के पास ट्रक की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत

महासमुंद : तुमगांव थाना अंतर्गत कोडार चौक के पास एक मोटरसायकल चालक को ट्रक चालक द्वारा पीछे से ठोकर मारने पर गंभीर चोट लगने से मोटरसायकल चालक की मौत हो गई. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर 2024 को चमरु खैरवार पिता नेटो खैरवार उम्र 46 साल, ग्राम रूमेकेल निवासी अपनी मोटर सायकल नम्बर CG06 GS 5438 में बिरबिरा से अपने समधी के घर ग्राम पलसापाली जा रहा था. इसी दौरान शाम करीब 7:20 बजे कोडार चौक NH53 रोड के पास ट्रक नम्बर MH41 AU 4567 का चालक ने अपने ट्रक को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर चमरु को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल चालक चमरु खैरवार का सिर, बांया पैर, बांया हांथ में गंभीर चोंट लगने की वजह से मौत हो गई और मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया.
जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक नम्बर MH41 AU 4567 का चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1), BNS का पाय जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी सवार पिता-बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौके पर मौत

दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बोरसी चौक पर स्कूटी सवार पिता और बेटी को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बेटी स्वाति पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. पिता को मामूली से चोट आई है. जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. तो वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से ही फरार हो गया.
फिलहाल इस पूरे मामले पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मरच्यूरी भिजवा दिया गया. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है. यह मामला दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है.
पिता और बेटी स्कूटी में जा रहे थे इस समय बेटी ट्रक के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रक को थाने में लाया गया और महिला का लाश को मरच्यूरी भिजवा दिया गया है. ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है. जल्द ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb