वैक्सीन से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन रोकने का दिया आदेश, सरकार के द्वारा गठित जांच टीम पर ग्रामीणों का भड़का गुस्सा

After the death of two children due to vaccine the Health Minister ordered to stop vaccination the villagers got angry at the investigation team formed by the government

वैक्सीन से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन रोकने का दिया आदेश, सरकार के द्वारा गठित जांच टीम पर ग्रामीणों का भड़का गुस्सा

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा में वैक्सीन के बाद दो बच्चों की मौत के मामले ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है. इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है. और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौके पर पहुंचे. 
इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तरीय जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीन का उपयोग तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. मंत्री ने कहा कि अगर जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है. तो कठोर कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि शासन के राज्य स्तरीय जांच टीम के कोटा के पटैता गांव में पहुंचने पर पर ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश भड़का. टीम के गांव पहुंचते ही ग्रामीण भड़क गए. टीम को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया. परिजनों ने जांच टीम पर नाराजगी जताई. ग्रामीणों के नाराजगी का विडियोसामने आया है. जांच टीम वापस रायपुर रवाना  हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb