मोबाइल की लत ने ली एक और मासूम जान, बोर्ड परीक्षा की डांट से खफा 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम. जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
Mobile phone addiction claims another innocent life; a 10th-grade student, upset over being scolded regarding her board exams, takes a drastic step—dies after consuming a poisonous substance.
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसने आधुनिक युग में बच्चों के हाथ में थमाए जा रहे स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरणों के खतरनाक दुष्परिणामों को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है.
जिले के ग्राम बकनाखुर्द में मोबाइल चलाने से रोके जाने पर महज 15 साल की एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जिंदगी और मौत के बीच कई घंटों तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. इस सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
पढ़ाई की सीख बनी मौत का फरमान
मृतका कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा थी. आगामी बोर्ड परीक्षाओं को सिर पर देख माता-पिता की चिंता स्वाभाविक थी. छात्रा का ज्यादा समय मोबाइल फोन पर रील्स देखने और चैटिंग करने में बीत रहा था. 9 नवंबर की रात जब उसके पिता ने उसे भविष्य की परवाह करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल न करने की सख्त समझाइश दी. तो नादान लड़की को यह नसीहत नागवार गुजरी. गुस्से और जिद में आकर उसने इतना बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया. जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने पर बदहवास परिजन उसे फौउरण आनन-फानन में अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों की टीम ने उसकी जान बचाने के लिए हरसंभव चिकित्सीय प्रयास किए. लेकिन जहर शरीर में इस कदर फैल चुका था कि तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है. और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है.
बढ़ती जा रही है 'डिजिटल लत' की मार
यह कोई पहली बार नहीं है जब मोबाइल या ऑनलाइन गेम्स के चक्कर में किसी मासूम ने अपनी अमूल्य जिंदगी दांव पर लगा दी हो. देश और प्रदेशभर में इस तरह के हादसे अब आम होते जा रहे हैं.
ऑनलाइन गेम और फोन की जिद: बीते महीनों में छत्तीसगढ़ और आसपास के संभागों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. जहां बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलने या घंटों सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से रोके जाने पर उन्होंने या तो घर छोड़ दिया या फिर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
अभिभावकों की अनदेखी और तनाव: मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि आज की युवा पीढ़ी वर्चुअल दुनिया में इतनी गहराई से उतर चुकी है कि वे छोटी-छोटी टोक-टाक या डांट को सहन नहीं कर पा रहे हैं. जो सीधे तौर पर मानसिक अवसाद का संकेत है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



