महिला जनप्रतिनिधि के साथ दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, डेढ़ महीने से फरार आरोपी सुभाष रजक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Threatened to rape a female public representative and make her photo video viral accused Subhash Rajak absconding for one and a half month caught by police

महिला जनप्रतिनिधि के साथ दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, डेढ़ महीने से फरार आरोपी सुभाष रजक चढ़ा पुलिस के हत्थे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गौरेला थाना क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि ने शिकायत करवाई थी कि कार्यों का सत्यापन करने के एवज में हमेशा आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने डेढ़ महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर 2024 को गौरेला थाना में महिला जनप्रतिनिधि ने आरोपी पेंड्रा निवासी सुभाष रजक के खिलाफ कहा कि आरोपी सुभाष रजक उसके किये गए कार्यों का सत्यापन करने के एवज में हमेशा उसका शारीरिक शोषण करता था. आरोपी जनपद पंचायत कार्यालय में भी उसके साथ गलत काम करता था और उसकी आपत्तिजनक फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था.
इस मामले की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने पेंड्रा निवासी आरोपी सुभाष रजक के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. शिकायत दर्ज कराने की खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया.
पीड़िता की थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी सुभाष रजक फरार चल रहा था. जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी. एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद पुलिस को खबर मिली कि आरोपी पेंड्रा में अपने दूसरे मकान के अंदर ही छिप कर रह रहा है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर सुभाष रजक को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी सुभाष रजक ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है. वही अब पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी सुभाष रजक को जेल भेज दिया गया.
आरोपी सुभाष रजक के पास से उसका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया. जहां से उसे सेंट्रल जेल बिलासपुर भेजा गया है : श्याम कुमार सिदार, एसडीओपी, गौरेला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI