चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका लाश, आखिरकार पकड़ा गया हत्या का आरोपी उमाशंकर सिंह

Due to suspicion of character the husband killed his wife then threw the body in the dam finally the murder accused Umashankar Singh was caught

चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका लाश, आखिरकार पकड़ा गया हत्या का आरोपी उमाशंकर सिंह

कोरबा : कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्नी की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें पति ने पहले तो पत्नी को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद हत्या का निशान मिटाने के लाश को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया. पुलिस से सामने पत्नी के गुमशुदा होने के कहानी बनाई. लेकिन गुनाह ज्यादा देर तक छुपा ना सका. आखिरकार पत्नी की हत्या करने वाला पति पुलिस के शक के दायरे में आया. जांच के दौरान राज खुला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के गांव दौराभाठा का निवासी उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी पत्नी ईश्वरी बाई उम्र 32 साल के चरित्र पर शक करता था. इस बात को लेकर बीते 30 नवंबर की रात को उनके बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि उमाशंकर ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटना शुरु कर दिया. जिससे पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद पति ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए साइकिल से लाश को रस्सी से बांधा और गांव से लगे नदी के पास पहुंचा. आरोपी ने अपनी पत्नी की लाश को पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया.
पत्नी की हत्या और लाश को ठिकाने लगाने के लिए इसे गांव के निकट नकटी बांध में फेंकने के बाद आरोपी उमाशंकर ने अपने ससुराल और अन्य परिजनों को गुमराह किया. पाली थाना पुलिस से भी कहा के पत्नी लापता हो गई है. इतना ही नहीं उसने बकायदा गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. पुलिस ने एक महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को उमाशंकर के द्वारा बताई गई कहानी पर शक हुआ. पूछताछ करने पर उमाशंकर ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. जिससे पुलिस का शक गहरा गया. सख्ती बरतने पर आखिरकार उमाशंकर पुलिस के सामने टूट गया और उमाशंकर सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव द्वारा धौराभाठा में उमाशंकर सिंह को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिसने पहले पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद लाश को पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया था. आरोपी के निशानदेही पर ही लाश बरामद किया गया है. हत्या की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है. आरोपी को रिमांड पर भेजा गया : यूबीएस चौहान, एएसपी, कोरबा
पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से पानी में फेंके गए शव की तलाश शुरु की. काफी मशक्कत के बाद महिला की लाश बरामद की गई. पुलिस ने आरोपी उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI