युवती के परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से आशिक की ले ली जान, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बनी कत्ल की वजह
The family members of the girl took her lover hostage and brutally took her lover life police arrested 6 accused love affair became the reason for the murder
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में प्रेम प्रसंग में युवती से मिलने गए युवक और उसके दोस्त को युवती के परिजनों ने बंधक बना लिया और अगवा कर जंगल ले गए. जहां बेरहमी से मारपीट करते हुए युवक की हत्या कर दी गई. वही उनके चंगुल से भाग कर दोस्त ने अपनी जान बचाई। जिसने ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ग़ौरतलब है कि थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में सुबह एक युवक का शव मिला था. जिसकी शिनाख्त टीकाराम केवट निवासी ग्राम मोतीपुर थाना कसडोल के रुप में हुई.
पहली नजर में यह मामला संदेहास्पद मालूम होने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया. इस मामले की जांच की कड़ी में मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक टीकाराम केवट का गांव की गीता यादव नाम की लड़की से प्रेम संबंध था और 2 नवम्बर 2024 को मृतक अपने मित्र दीपक के साथ दोपहर 12 बजे घर से बाइक में बाहर निकला है.
घटना के बारे में दीपक से पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि लड़की के परिजन लड़की को मृतक से दूर रखने के मकसद से अपने रिश्तेदार भागवत यादव निवासी डिंघोरा थाना मूलमूला के यहां भेज दिया था. और 2 नवंबर 2024 को मृतक अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ ग्राम डिंघोरा गया था.
जहां भागवत यादव, मृतक और दीपक को लड़की के साथ देख लिया और अपने घर बुलाकर ले गया. जहां से उसने लड़की के पिता सुखी राम यादव को फोन कर बुलवाया। तब सुखी राम यादव अपने लड़के भोजराम यादव, गौरी शंकर यादव और अपने रिश्तेदार ललित यादव, राहुल यादव के साथ ललित की गाड़ी में बैठकर डिंघोरा गए और डिंघोरा भागवत के घर पहुंचकर दीपक और टीकाराम के हाथ को बांधकर तूफान वाहन में बैठा कर चिल्हाटी जंगल ले गए और दोनों से हाथ मुक्के और डंडे से मारपीट करने लगे.
जहां से मौका पाकर दीपक वर्मा वहां से भाग गया. इस मामले के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने मृतक टीकाराम को अगवा कर हाथ मुक्के, डंडे से मारपीट कर रस्सी से गला दबाकर कत्ल करना कबुल करने पर उक्त सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस कार्यवाही में थाना पचपेड़ी एवं थाना कसडोल के अधिकारी कर्मचारी का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी:-
01/ सुखीराम यादव पिता समरु यादव उम्र 54 साल निवासी मोतीपुर थाना कसडोल
02/ भोजराम यादव पिता सुखी राम यादव उम्र 21 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
03/ गौरीशंकर यादव पिता सुखी राम यादव उम्र 23 साल निवासी मोतीपुर कसडोल
04/ ललित यादव पिता बृजलाल यादव उम्र 40 साल खारी थाना कसडोल
05/ राहुल यादव पिता ललित यादव उम्र 19 साल निवासी खरी थाना कसडोल
06/ भागवत यादव पिता तिजउ राम उम्र 30 साल निवासी डीघोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



