लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों को बुजुर्ग ने दी नसीहत, युवको ने वृद्ध की कर दी जमकर पिटाई, हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

The old man gave advice to the youth who were riding the bike carelessly the youth beat the old man badly he died two accused including a minor were arrested

लापरवाही से बाइक चला रहे युवकों को बुजुर्ग ने दी नसीहत, युवको ने वृद्ध की कर दी जमकर पिटाई, हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले में बाइक को लापरवाही से चलाने से मना करने की बात पर हत्या करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पेन्ड्री का है. जहां 21 अक्टूबर 2024 को दशहरा मडाई मेला के दौरान पेण्ड्री निवासी सुनील कश्यप उर्फ गोलु राजु कश्यप उर्फ राम किशन, कोसमंदा निवासी कपिल कश्यप उर्फ ईलु अपने नाबालिग साथी के साथ तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे. जिस पर पेन्ड्री निवासी रामनाथ कश्यप ने उन्हें बाइक तेज रफ्तार में नही चलाने कहा.
जिस पर युवकों ने बुजुर्ग पर हमला कर जमकर पिटाई कर दी. जिससे वो बेहोश हो गया. इधर गांव का बेदराम कश्यप जब बीच बचाव के लिए गया तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी.
उधर परिजनों ने जब रामनाथ कश्यप को जिला अस्पताल जांजगीर लेकर गए. जहा उसकी गम्भीर हालत को देकर उसे सिम्स में रैफर कर दिया. मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इधर मामले में जांजगीर पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरु कर दी. मामले में शामिल तीन मुख्य और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर, राकेश तिवारी, राजकुमार चन्द्रा, आर. शिवराय सागर, विरेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb