पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले सदस्यता अभियान के दौरान हुए हादसे का शिकार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा का निधन, सीएम ने जताया दुख

Former minister Punnulal Mohale became victim of an accident during membership campaign Deputy Chief Minister Arun Sao uncle passed away CM expressed grief

पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले सदस्यता अभियान के दौरान हुए हादसे का शिकार, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा का निधन, सीएम ने जताया दुख

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री साय ने साव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने ईश्वर से साव के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की.

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले एक हादसे का शिकार हो गए. भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए नगर पालिका क्षेत्र पुलपारा पहुंचे विधायक मोहले गड्ढे में फिसल कर गिर गए. जिससे उनके हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं. उन्हें मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है.
भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है और इसी अभियान में भाग लेने के लिए विधायक पुन्नूलाल मोहले पहुंचे थे. अभियान के दौरान असंतुलित होकर गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया. लेकिन उनकी चोटों को देखते हुए उन्हें कुछ समय अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया.
घटना के बाद जिला कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराज पटेल भी अस्पताल पहुंचे और पूर्व मंत्री मोहले का हालचाल लिया. मोहले की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकीय देखरेख में उन्हें राहत दी जा रही है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुन्नूलाल मोहले से फोन पर संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb