तालाब में तैरती मिली युवती की लाश, जुटी ग्रामीणों की भीड़, हत्या के बाद फेंकने की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी अभनपुर पुलिस
Body of a young woman found floating in a pond; villagers gather at the scene; foul play suspected (body likely dumped after murder); atmosphere of panic in the area; Abhanpur police investigating.
रायपुर/अभनपुर/लखना : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित तालाब में एक युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. खबर मिलने पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल युवती की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या किसी अन्य वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.
मर्ग कायम कर जांच शुरू
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास मिले संभावित सबूतों की भी जांच की जा रही है. साथ ही मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



