आवारा कुत्तों का बढ़ रहा आतंक, स्कूल जा रहे मासूम को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल
The menace of stray dogs is on the rise; a school-going child is severely mauled by a dog, hospitalized in critical condition, creating panic in the area.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लखराम परसदा में आज एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा रोजाना की तरह सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. तभी रास्ते में अचानक एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि कुत्ते ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला. जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई. आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उसकी नाजुक हालतको देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



