11 एकड़ सरकारी जमीन का बंदरबांट करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 7 गिरफ्तार

District administration took big action against those who were dividing 11 acres of government land FIR lodged against 8 people 7 arrested

11 एकड़ सरकारी जमीन का बंदरबांट करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर : अवैध तरीके से नजूल जमीन को प्लाटिंग कर बेचने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. जिसमें एक और एफआईआर सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है.
बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा खमतराई स्थित सरकारी जमीन खसरा नंबर 551 पर अवैध तरीके से क्रय विक्रय/ इकरारनामा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया. खसरा न. 551 खमतराई जो कि सरकारी जमीन है. उस पर अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम बिलासपुर को मिलने पर नायब तहसीलदार बिलासपुर के जरिए जांच कराई गई.
इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए रविवार को नगर निगम आयुक्त अमित कुमार व एसडीएम पीयूष तिवारी मौके पर पहुंचे. जांच में पाया कि सभी सरकारी जमीन को वहाँ के शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसूदन राव, श्रीनिवास राव, परमेश्वर सूर्यवंशी, सुकीता बाई सूर्यवंशी, चित्रलेखा सूर्यवंशी और बृहस्पति कश्यप के द्वारा इकरारनामा कर लोगो को बसाया गया है.
जिस परत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसूदन राव, श्रीनिवास राव, परमेश्वर सूर्यवंशी, सुकीता बाई सूर्यवंशी, चित्रलेखा सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है और बृहस्पति कश्यप की गिरफ्तारी बाकी है.
इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि मन्नू लाल सूर्यवंशी द्वारा उन सभी से धोखाधड़ी कर अपनी जमीन बताकर हमें जमीन दी है. इस पर जांच मे साफ हुआ कि मन्नू लाल सूर्यवंशी द्वारा भी अतिक्रमण कर दुकान किराए पर दी गई है. जिस पर बिलासपुर निगम कमिश्नर अमित कुमार द्वारा कार्यवाही करते हुए मन्नू लाल सूर्यवंशी के सरकारी जमीन पर बने दुकान को हटाने की कार्यवाही कराई गई.
इसी कड़ी में एसडीएम पीयूष तिवारी द्वारा तहसीलदार के जरिए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और सभी अतिक्रमणकर्ताओं पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb