युवती को घर बुलाकर बेहोशी की हालत में किया सामूहिक बलात्कार, 10 महीनों से फरार आरोपी सीताराम पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे

The girl was called home and gang-raped in unconscious state, accused Sitaram who was absconding for 10 months is back behind the bars of the jail

युवती को घर बुलाकर बेहोशी की हालत में किया सामूहिक बलात्कार, 10 महीनों से फरार आरोपी सीताराम पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के एक लंबे समय से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सीताराम मीणा पिछले 10 महीनों से फरार था. को पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में दबोच लिया. यह मामला जनवरी 2024 का है. जब पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे अपने घर बुलाकर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया. इस मामले में एक अन्य आरोपी सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है. पुलिस की इस कार्रवाई को अहम कामयाबी माना जा रहा है.
आपको बता दें कि जनवरी 2024 में सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपी सीताराम मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर बुलाकर खाना खिलाने के बाद बेहोशी की हालत में सामूहिक बलात्कार किया गया था. इस मामले में सुनील श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि सीताराम मीणा पिछले 10 महीनों से फरार था. पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी अपने साथी से मिलने बिलासपुर आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

गंदी नियत से देखने वाला छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के थाना घरघोड़ा क्षेत्र में एक स्थानीय युवती द्वारा 5 जनवरी 2025 को आरोपी प्रीतम दास महंत उर्फ कल्लू के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रीतम दास कई दिनों से गंदी नीयत से उसे देखता था. 4 जनवरी की रात वह जबरन उसके घर में घुस गया और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी की. शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया.
युवती की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 04/2025, धारा 74, 75, 331(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. पुलिस ने मुखबिर की खबर पर आरोपी प्रीतम दास महंत को बीती रात हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना अजुर्म कबूल कर लिया.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छेड़खानी, मारपीट, आबकारी और जुआ के कई मामले दर्ज हैं. महिला संबंधी अपराध और अन्य मामलों की बार-बार पुनरावृत्ति को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा आरोपी का चेकलिस्ट और पहचान पंचनामा तैयार किया.
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI