राजधानी में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ पुलिस हो रही सख्त, Social Media में चाकू के साथ Photo डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गुंडा को किया गिरफ्तार
Police is getting strict against the increasing crime in the capital, history sheeter goon who posted a photo with a knife on social media was arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडा बदमाशों की हौसले बुलंद हैं. बदमाश लोगों में डर फ़ैलाने के लिए धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं या फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में चाकू छुरी के के साथ फोटो अपलोड कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला शहर से निकलकर सामने आया है. हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो डाला है. मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश चाकूबाज को हाजिर करने के लिए चेकिंग के दौरान थाना गोलबाजार लिस्टेड हिट्रोशीटर गुंडा बदमाश पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल म. न. 10 ब्लॉक जी, राजीव आवास थाना गोलबाजार रायपुर को चेक करने पर अपने कमरे में लोहे का धारदार चाकू रखा मिला.
जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तरीके से रखा 1 लोहे का धारदार नोकदार चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्र. 06/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
उल्लेखनीय है कि आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके खिलाफ थाना गोलबाजार में जिसमें लड़ाई झगड़ा, मारपीट, बलवा, चाकूबाजी के कई जुर्म के मामले दर्ज हैं.
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, प्रधान आरक्षक 1079 विजय कुमार बंजारे, आरक्षक 327 अभिलाष नायर, आर. 2425 विनय पाण्डेय, आर. 1545 संदीप सिंह की अहम भूमिका रही.
आरोपी
पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल म. न. 10 ब्लॉक जी, राजीव आवास थाना गोलबाजार रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



